राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपनाने का आह्वान, कहा – एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार आज भी प्रासंगिक

राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपनाने का आह्वान, कहा – एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार आज भी प्रासंगिक

नरेश गुनानी 

24 सितम्बर 2025,
जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितम्बर) की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया है।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की मौलिक विचार दृष्टि प्रदान की। उनके अंत्योदय के विचार और शिक्षाएं आज भी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि हमें उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए।

राज्यपाल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जीवन में उतारते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...