राज्यपाल ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की

राज्यपाल ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की

जयपुर, 2 अक्टूबर 2025। नरेश गुनानी 
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने देश के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि पंडित मिश्र का जाना न केवल भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए बल्कि सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवन भर अपनी विलक्षण गायकी, ठुमरी, दादरा, चैती और भजन की अद्वितीय प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उनके सुरों में काशी की परंपरा और भारतीय अध्यात्म का अद्भुत संगम झलकता था।

राज्यपाल ने कहा कि पंडित मिश्र ने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया और उनके शिष्यों एवं प्रशंसकों की एक बड़ी पीढ़ी आज उनकी गायकी से प्रेरणा ले रही है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और देशभर में फैले प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...