जयपुर /राजस्थान
📰 जयपुर से बड़ी खबर | श्री राजपूत सभा चुनाव में महेन्द्र प्रताप सिंह राठौड़ विजय
📍 जयपुर | 29 जून 2025 | विशेष संवाददाता टेलीग्राफ टाइम्स
Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 29,2025
श्री राजपूत सभा जयपुर के हालिया चुनावों में महेन्द्र प्रताप सिंह राठौड़ (एडवोकेट) ने जयपुर शहर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, जबकि भरत सिंह नाथावत (एडवोकेट) को जयपुर देहात अध्यक्ष चुना गया है।
यह जानकारी दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष गजराज सिंह राजावत ने दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों पदों के लिए मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन दोनों अधिवक्ताओं ने समाज के अपार समर्थन के साथ शानदार जीत हासिल की।

📌 मुख्य बातें:
🔹 महेन्द्र प्रताप सिंह राठौड़ बने जयपुर शहर अध्यक्ष
🔹 भरत सिंह नाथावत को जयपुर देहात अध्यक्ष पद पर विजय
🔹 समाज के सभी वर्गों, वरिष्ठजनों व युवाओं ने दी बधाइयां
🔹 जयपुर में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया जीत का उत्सव
🗣️ क्या बोले विजयी उम्मीदवार?
👉 महेन्द्र प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा:
“यह जीत समाज के विश्वास और सहयोग की जीत है। हम सब मिलकर राजपूत समाज को और अधिक संगठित व प्रगतिशील बनाएंगे।”
👉 भरत सिंह नाथावत बोले:
“जयपुर देहात में समाज के हर वर्ग की आवाज़ को बुलंद किया जाएगा। संगठन को नई दिशा देना हमारी प्राथमिकता होगी।”
🎊 समाज में उत्सव का माहौल
विजय के बाद दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों का समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, साफा पहनाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
👥 कई सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, युवा एवं वरिष्ठजन इस मौके पर उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं।