राजस्थान शिक्षा में नई ऊंचाइयों पर

राजस्थान शिक्षा में नई ऊंचाइयों पर

जयपुर, 5 सितम्बर। नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स 
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों से प्रदेश राष्ट्रीय सर्वेक्षण में 11वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और शिक्षकों की मेहनत से राजस्थान को पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रदेश में हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं शिक्षा में किए गए नवाचारों के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया।

फ़ोटो ग्राफ टेलीग्राफ टाइम्स

कार्यक्रम में शिविरा पत्रिका (शिक्षक दिवस विशेषांक) और शिक्षक सम्मान पुस्तिका का विमोचन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत प्रखर राजस्थान 2.0 अभियान (रीड टू लीड) और राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ऑन डिमांड परीक्षा नवाचार का शुभारंभ किया गया।

समारोह की शुरुआत पीपलोदी हादसे में दिवंगत बच्चों को मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई।

इस अवसर पर शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल, राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा अनुपमा जोरवाल, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट, आयुक्त मिड डे मील विश्वमोहन शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...