राजस्थान विधानसभा: अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सातवीं सर्वदलीय बैठक संपन्न, सदन को शांतिपूर्वक चलाने पर बनी सर्वसम्मति

जयपुर/प्रीति बालानी/राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सातवीं सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया और सदन की कार्यवाही को मर्यादित, सकारात्मक व नियमों के अनुरूप चलाने पर पूर्ण सहमति जताई।

सदन को शांतिपूर्वक और गरिमापूर्ण तरीके से चलाने पर सहमति

बैठक के दौरान सभी दलों ने सदन और आसन की गरिमा बनाए रखने तथा संवाद के दौरान सम्मानजनक शब्दों के उपयोग पर जोर दिया। पक्ष और विपक्ष दोनों ने आश्वस्त किया कि सदस्य सदन में मर्यादापूर्ण व्यवहार रखते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी दलों के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।

सदन का संचालन सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन जनहित के मुद्दों पर विमर्श का पावन स्थल है, जहां होने वाली चर्चाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन को सुचारू रूप से चलाना पक्ष और विपक्ष दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रतिपक्ष से नियमों के तहत जनहित के मुद्दे उठाने और राज्य सरकार से उनके प्रभावी समाधान का प्रयास करने का आह्वान किया।

सर्वदलीय बैठक परंपरा और 75वें वर्ष समागम कार्यक्रम की सराहना

बैठक में उपस्थित सभी दलों ने वासुदेव देवनानी द्वारा शुरू की गई सर्वदलीय बैठक की परंपरा का स्वागत किया। साथ ही, राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पूर्व एवं वर्तमान विधायकों के समागम कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक बेहतरीन पहल बताया।

नेताओं के प्रमुख विचार

  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी पक्ष के साथ-साथ प्रतिपक्ष की भी है, लेकिन सरकार को भी सदन में उठाए गए जनहित के मुद्दों को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए।
  • संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की यह पहल सदन के सुचारू संचालन में बेहद सकारात्मक और परिणामोन्मुख साबित हो रही है।

बैठक में यह रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, भारत आदिवासी पार्टी के थावरचन्द, बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार, राष्ट्रीय लोकदल के डॉ. सुभाष गर्ग और विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा उपस्थित रहे।

​उल्लेखनीय है कि सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र की बैठकें 20 अगस्त से शुरू हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...