राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी अयोध्या यात्रा पर, राम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी अयोध्या यात्रा पर, राम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 18 अगस्त 2025।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी 19 अगस्त मंगलवार से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना कर आरती करेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, श्री देवनानी 19 अगस्त की दोपहर जयपुर से वायुयान द्वारा लखनऊ पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से अयोध्या जाएंगे, जहां शाम 8:30 बजे वे 73वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “एक शाम प्रभु झूलेलाल के नाम” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

इसके बाद, 20 अगस्त की सुबह 6 बजे श्री देवनानी श्री राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर आरती करेंगे। यात्रा के दौरान वे धार्मिक आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनेंगे।

अयोध्या प्रवास के उपरांत, श्री देवनानी 20 अगस्त की दोपहर में उत्तर प्रदेश विधानसभा का अवलोकन करेंगे और वहां के विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना से भेंट करेंगे। शाम को उनका जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

इस यात्रा को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक व विधायी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...