राजस्थान रेगिस्तान से अब सिलिकॉन और सॉफ्टवेयर की दुनिया की ओर बढ़ रहा है — सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

राजस्थान रेगिस्तान से अब सिलिकॉन और सॉफ्टवेयर की दुनिया की ओर बढ़ रहा है — सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

06 अक्टूबर 2025, 07:37 PM | जयपुर। नरेश गुनानी 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में आगामी 4 से 6 जनवरी 2026 तक राजस्थान डिजिफेस्ट – टाई ग्लोबल समिट 2026 का आयोजन जयपुर में किया जाएगा।

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में सोमवार को इस समिट के कर्टेन रेजर समारोह का आयोजन किया गया। उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि “राजस्थान ऐसी भूमि है जहां साहस, रचनात्मकता और दृढ़ता का गौरवशाली इतिहास है। अब हमारा लक्ष्य तकनीक और सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करना है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई नीतियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कर्नल राठौड़ ने समारोह में उपस्थित लोगों को जयपुर में 4 से 6 जनवरी 2026 तक होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि यह समिट एक डिजिटल, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार राजस्थान को प्रदर्शित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि राजस्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल ढांचे के साथ तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रहा है।

टाई ग्लोबल समिट 2026 के संयोजक महावीर प्रताप शर्मा ने कहा कि राजस्थान ने नवाचार और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला वातावरण तैयार किया है। इस समिट के माध्यम से साझेदारियों को बढ़ावा देने और उद्यमशीलता को सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर भारत सरकार के डीपीआईआईटी सचिव अमरदीप सिंह भाटिया, टाई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. सौरभ श्रीवास्तव सहित कई स्टार्टअप संस्थापक और उद्योग जगत के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वैश्विक मंच पर चमकेगा राजस्थान

राजस्थान डिजिफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट मिलकर तकनीक, नवाचार और विकास के नए विचारों को प्रस्तुत करेंगे। यह समिट पहली बार किसी गैर-महानगरीय शहर में आयोजित हो रहा है। इस आयोजन का थीम है — “एआई युग में सतत उद्यमिता: नए विचार, प्रभाव और सबको साथ लेना।”

यह समिट एआई, फिनटेक, एग्रीटेक, एआर/वीआर, मीडियाटेक, प्रॉपटेक और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। आयोजन में 30 से अधिक देशों के 10,000 से ज्यादा उद्यमी, 500 से अधिक निवेशक, 100 से अधिक वैश्विक वक्ता और 200 से अधिक स्टार्टअप भाग लेंगे।

कार्यक्रम में वैश्विक निवेशक सम्मेलन, स्टार्टअप शोकेस, पिच सत्र, टाई महिला सेमीफाइनल और फाइनल, टाई विश्वविद्यालय फाइनल, गेमिंग हैकाथॉन, फिल्म महोत्सव और टीजीएस 100 प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें भारत के सबसे निवेश योग्य स्टार्टअप्स को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके साथ ही सरकार-उद्योग संवाद, नेटवर्किंग सत्र, निवेशक-स्टार्टअप मीट, कार्यशालाएं और जयपुर की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले विशेष टूर भी आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...