राजस्थान में विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प, गृह मंत्री ने किया पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण

चित्तौड़गढ़/ नरेश गुनानी/राजस्थान के समग्र विकास और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के आर्थिक विजन को साझा करते हुए कहा कि पचपदरा में स्थापित राजस्थान रिफाइनरी, ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भरता और 1,192 किलोमीटर लंबे नए एक्सप्रेस-वे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से राजस्थान तेजी से प्रगति की राह पर अग्रसर है।

​मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर और वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। आज शुरू हुई विकास परियोजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण और प्रदर्शनी का अवलोकन

कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद गृह मंत्री ने पंच गौरव पवेलियन, भारत टैक्सी, ई-पैक्स, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, राजीविका, चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

जिलों को मिली सौगातें (लोकार्पण एवं शिलान्यास का विवरण)

  • जोधपुर: 1,475 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 96 विकास कार्य
  • बांसवाड़ा: 1,098 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 43 विकास कार्य
  • बाड़मेर: 477 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 65 विकास कार्य
  • कोटा: 455 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 29 विकास कार्य
  • फलोदी: 362 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 49 विकास कार्य
  • पाली: 346 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 54 विकास कार्य
  • चित्तौड़गढ़: 328 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 136 विकास कार्य
  • प्रतापगढ़: 292 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 42 विकास कार्य
  • जालोर: 237 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 108 विकास कार्य
  • जैसलमेर: 202 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 63 विकास कार्य
  • बालोतरा: 194 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 159 विकास कार्य
  • सलूंबर: 86 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 34 विकास कार्य
  • डूंगरपुर: 55 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 37 विकास कार्य
  • सिरोही: 35 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 19 विकास कार्य
  • बूंदी: 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 10 विकास कार्य

समारोह में प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार मौजूद रहे। इनके साथ ही सांसद सी पी जोशी, चुन्नीलाल गरासिया, मन्नालाल रावत, दामोदर अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, विधायक चंद कृपलानी, अर्जुन लाल जीनगर, सुरेश धाकड़, चन्द्रभान आक्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...