राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, मौसम विभाग ने जताया बारिश का पूर्वानुमान

राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, मौसम विभाग ने जताया बारिश का पूर्वानुमान
IMD Alert For Rain In Rajasthan | तापमान में गिरावट और मानसून पूर्व गतिविधियों में तेजी की संभावना

Edited By : नरेश गुनानी 
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 13, 2025

जयपुर, 13 जून 2025
राजस्थान में कई दिनों से झुलसाने वाली गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश शुरू होने की संभावना जताई है। इसके चलते शनिवार से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

दक्षिणी राजस्थान में बना परिसंचरण तंत्र

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, फिलहाल दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त पूर्वी हवाएं भी राजस्थान की ओर बढ़ रही हैं। इस सिस्टम की सक्रियता के कारण मानसून पूर्व की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

आज आंधी और बारिश के आसार

शुक्रवार को उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में अत्यधिक तापमान (45 से 48 डिग्री) और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

कल से गिर सकता है तापमान

14 जून को मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभागों में मानसून पूर्व गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि, जोधपुर और बीकानेर में लू का प्रभाव बने रहने के साथ-साथ दोपहर बाद हल्की बारिश और तेज़ आंधी की संभावना है।

15 जून से बारिश और राहत की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून से मानसून पूर्व बारिश में और तेज़ी आएगी। इसके परिणामस्वरूप तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी जिससे आमजन को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।


लोगों के लिए सुझाव:

  • दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से निकलने से बचें।
  • धूप में निकलते समय छाते या टोपी का प्रयोग करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
  • मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।

राजस्थान में मानसून पूर्व की यह हलचल उम्मीद जगाती है कि जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों के लिए भी खेतों में तैयारी का समय शुरू हो जाएगा।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...