राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Edited By: नरेश गुनानी
फ़रवरी 28, 2025 09:26 IST
टेलीग्राफ टाइम्स

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

जयपुर, राजस्थान में लगातार आज दूसरे दिन भी बादल छाए रहे। कई शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में प्रेरित परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। इसके चलते गुरुवार को बीकानेर और जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज भी 10 जिलों-बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर में आंधी, बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में गंगानगर में 2.2 मिमी और चूरू में 1 मिमी से कम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गंगानगर, बीकानेर, सीकर, जयपुर, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर, दौसा, भरतपुर, अलवर, झुंझुनूं, पाली, बाड़मेर और कोटा संभाग के कई जिलों में बादल छाए रहे। पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बीती शाम को तेज़ हवाएं भी चलीं। पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा।

राजस्थान में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान कोटा में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जालोर में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम 14.7 डिग्री रहा। अजमेर में तापमान 32.3 डिग्री अधिकतम और 17.7 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहा, जबकि धौलपुर में यह क्रमशः 32.2 और 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 18.9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं बाड़मेर में यह क्रमशः 31.6 और 21.9 डिग्री रहा। करौली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया।

उदयपुर में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि वनस्थली (टोंक) में यह क्रमशः 31.3 और 15.9 डिग्री रहा। बारा में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री रहा, वहीं जयपुर में यह 29.8 और 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। दौसा में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सीकर में यह क्रमशः 29.5 और 17 डिग्री रहा।

जैसलमेर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहा, पिलानी में यह 24 और 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री रहा, जबकि गंगानगर में यह क्रमशः 22.1 और 18 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री रहा, जबकि चूरू में यह क्रमशः 27.8 और 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री और न्यूनतम 16.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सिरोही में यह क्रमशः 30.2 और 12.2 डिग्री रहा। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कई शहरों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सवाई माधोपुर में ऐतिहासिक दंगल: पहाड़ी बनी ‘प्राकृतिक स्टेडियम’, दर्शकों में दिखा गजब का जुनून

सवाई माधोपुर में ऐतिहासिक दंगल: पहाड़ी बनी 'प्राकृतिक स्टेडियम',...

बार एसोसिएशन पुष्कर की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

बार एसोसिएशन पुष्कर की कार्यकारिणी बैठक सम्पन् Reported by :...

तेज रफ्तार थार जीप ने छात्रा को मारी टक्कर, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल

तेज रफ्तार थार जीप ने छात्रा को मारी टक्कर,...