राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बदलेगा मौसम, बारिश की चेतावनी

Telegraph Times
Naresh Gunani

जयपुर:राजस्थान में मौसम फिर से करवट लेगा। 22 जनवरी से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश की संभावना जताई गई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव के कारण होगा, जो जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के करीब 10 जिलों में असर डालने वाला है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।

सोमवार सुबह जैसलमेर, जयपुर, कोटा, सीकर सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों की हेडलाइट जलती रही। उत्तरी हया थमने के कारण उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान और अन्य मैदानी क्षेत्रों को कड़ी सर्दी से कुछ राहत मिली है। जयपुर, टोंक, धौलपुर, चूरू जैसे शहरों में रविवार (19 जनवरी) को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। डूंगरपुर जिले में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को तीन जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 21 जनवरी तक प्रदेशवासियों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और धूप वाला रहा। गंगानगर और हनुमानगढ़ के इलाकों में हल्का कोहरा और आसमान में हल्के बादल देखे गए। कल का सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस था। नागौर के मारवाड़ मूंडवा में सोमवार सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर-बीकानेर-जयपुर के बीच चलने वाली लीलण एक्सप्रेस ट्रेन भी देरी से चल रही है।

राजधानी जयपुर में कड़ाके की सर्दी से परेशान लोगों को दो सप्ताह बाद राहत मिली। कल दिनभर आसमान साफ रहा और धूप निकली। उत्तरी हवाएं नहीं चलने से सुबह-शाम भी गलन कम रही। जयपुर में

अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री बढ़कर 25.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। धौलपुर में भी अधिकतम तापमान 10.1 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। चूरू, पिलानी, और करौली में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली।

राजस्थान में रविवार को अजमेर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भीलवाड़ा का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनस्थली (टोंक) में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस था। अलवर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि पिलानी में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं कोटा में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था।

इसी प्रकार उदयपुर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जोधपुर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस था। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बीकानेर में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जोधपुर और चूरू में क्रमशः 28.9 डिग्री और 26.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान था। गंगानगर में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि धौलपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नागौर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस था। बारां में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में हनुमानगढ़ का तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 30.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम था, जबकि जोधपुर और सिरोही में भी तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मासूम बच्चियों को देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गौरव कोचर टेलीग्राफ से 7 फ़रवरी धौलपुर:जिला पुलिस ने मासूम...

कारागृह की आधारभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 7 फरवरी जोधपुर:राजस्थान राज्य विधिक...

राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने दिया एक दिवसीय धरना

लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 7 फरवरी जयपुर: राजस्थान परिवहन...

राजस्थान: बीजेपी कैबिनेट मंत्री ने लगाया फोन टैपिंग का आरोप, विधानसभा में हंगामा

गौरव कोचर जयपुर | 7 फरवरी | टेलीग्राफ टाइम्स राजस्थान...