राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते सर्दी तेज, 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Telegraph Times
Naresh Gunani

जयपुर:राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते सुबह-शाम की सर्दी तेज हो गई है। सीकर जिले के फतेहपुर में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जहां मंगलवार को 9 डिग्री सेल्सियस से गिरकर बुधवार सुबह शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे कम तापमान है। नागौर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि माउंट आबू, सिरोही और वनस्थली में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, और दौसा समेत आठ जिलों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10-11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। मकर संक्रांति से पहले राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पाली और नागौर में तेज सर्दी का असर जारी है। पाली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में कोहरा कम होने और शीतलहर प्रभावी रहने से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रभाव बने रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों को 9 जनवरी से कोल्ड-वेव से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के प्रमुख शहरों में मंगलवार को दिन और रात के तापमान में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अजमेर में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में दिन का तापमान 21.3 डिग्री और रात का 6.8 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी प्रकार पिलानी में दिन का पारा 20.6 डिग्री और रात का 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सीकर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहा। कोटा में दिन का तापमान 20.3 डिग्री और रात का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्यूनतम 5.9 डिग्री रहा।

उदयपुर में दिन का तापमान 22 डिग्री और रात का 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्म दिन दर्ज हुआ, जहां अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 8.4 डिग्री रहा। जैसलमेर में दिन का पारा 22.2 डिग्री और रात का 6.6 डिग्री रहा। जोधपुर में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। फलोदी में दिन का तापमान 23.2 डिग्री और रात का 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 6.2 डिग्री रहा। चूरू में दिन का तापमान 20 डिग्री और रात का 8.6 डिग्री दर्ज हुआ। गंगानगर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

धौलपुर में दिन का पारा 16.2 डिग्री और रात का 10.6 डिग्री रहा। नागौर में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम 2.5 डिग्री दर्ज हुआ। बारां में दिन का पारा 18.7 डिग्री और रात का 8.3 डिग्री रहा। इटारपुर में दिन का तापमान 22.9 डिग्री और रात का 9.9 डिग्री दर्ज हुआ। हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। जालौर में दिन का तापमान 22.6 डिग्री और रात का 6.7 डिग्री रहा। सिरोही में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री दर्ज हुआ। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार करौली में दिन का पारा 16.9 डिग्री और रात का 7.3 डिग्री रहा। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और अधिकतम 17.4 डिग्री दर्ज हुआ। दौसा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री और अधिकतम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मासूम बच्चियों को देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गौरव कोचर टेलीग्राफ से 7 फ़रवरी धौलपुर:जिला पुलिस ने मासूम...

कारागृह की आधारभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 7 फरवरी जोधपुर:राजस्थान राज्य विधिक...

राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने दिया एक दिवसीय धरना

लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 7 फरवरी जयपुर: राजस्थान परिवहन...

राजस्थान: बीजेपी कैबिनेट मंत्री ने लगाया फोन टैपिंग का आरोप, विधानसभा में हंगामा

गौरव कोचर जयपुर | 7 फरवरी | टेलीग्राफ टाइम्स राजस्थान...