राजस्थान में आज शीतलहर का यलो अलर्ट

नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
6 फ़रवरी
जयपुर:राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है। सीकर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

कल सबसे ज्यादा सर्दी सीकर के पास फतेहपुर में रही।

मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई है।

साथ ही, शेखावाटी (सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर) के क्षेत्र में गुरुवार को कोल्ड-वेव चलने का भी यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा।

दौसा, फतेहपुर, सीकर, चूरू, करौली, जालोर, सिरोही, हनुमानगढ़ समेत कुछ शहरों में कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे ज्यादा सर्दी कल फतेहपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

चूरू, सीकर, झुंझुनूं के अलावा जयपुर, अलवर, हनुमानगढ़ के क्षेत्र में कल शाम होने के साथ ही हल्की सर्द हवा चलने लगी। इससे इन शहरों में ठिठुरन बढ़ गई।

इन शहरों में बुधवार के दिन में भी हल्की सर्दी रही। जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.9, पिलानी (झुंझुनूं) में 24.7, सीकर में 23, हनुमानगढ़ में 22.6 और करौली में 23.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

बुधवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर जिले में 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 27.1, जैसलमेर-जोधपुर में 26.4, चित्तौड़गढ़ में 26.6, उदयपुर में 24.3, कोटा में 25.5 और अजमेर में 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने गुरुवार को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों में कोल्ड-वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, इन शहरों के अलावा अलवर, जयपुर, दौसा में भी सुबह-शाम सर्द हवा चलने की संभावना जताई गई है। नौ फरवरी तक प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान शेखावाटी में तापमान गिरने से सर्दी और बढ़ सकती है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...