राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; हजारों लीटर वॉश नष्ट, कई गिरफ्तार

राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; हजारों लीटर वॉश नष्ट, कई गिरफ्तार

| गौरव कोचर

जयपुर, 8 जनवरी 2026 राजस्थान में अवैध मदिरा के निर्माण, तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘विशेष निरोधात्मक अभियान’ के तहत गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशों पर विभाग ने ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति अपनाते हुए दबिश, गश्त और नाकाबंदी के जरिए अवैध शराब के ठिकानों को ध्वस्त किया।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

​ज़िलावार कार्रवाई का विवरण:

​अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (प्रशासन) ओपी जैन और अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (पॉलिसी) प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में प्रदेशभर में निम्नलिखित प्रमुख कार्रवाइयां अमल में लाई गईं:

  • बांसवाड़ा (कुशलगढ़): आबकारी निरोधक दल ने भारी मात्रा में 2300 लीटर वॉश मौके पर ही नष्ट किया। साथ ही 111 बोतल अवैध हथकड़ शराब सीज की गई। इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
  • जयपुर (ग्रामीण): जयपुर ग्रामीण टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2700 लीटर वॉश और 3 भट्टियां नष्ट कीं। इसके अलावा 30 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई और शराब बनाने के उपकरणों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
  • धौलपुर (बाड़ी): गश्त के दौरान अवैध शराब के परिवहन में लिप्त एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को जब्त किया गया। विभाग ने एक डीप फ्रीज से अवैध मदिरा बरामद कर 2 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।
  • चूरू: जिले में दबिश के दौरान 141 पव्वे देशी मदिरा और 17 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। साथ ही 370 लीटर वॉश को नष्ट किया गया।
  • नागौर (मेड़ता सिटी): रावलियावास, कितलसर, चांदा रून, मीठड़िया कला सहित कई गांवों में कार्रवाई कर 700 लीटर वॉश नष्ट किया गया और 15 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई।

​ढाबों और हाईवे पर सघन जांच

​अभियान के तहत न केवल रिहाइशी और ग्रामीण इलाकों में दबिश दी जा रही है, बल्कि हाईवे पर स्थित ढाबों और होटलों की भी सघन जांच की जा रही है ताकि अवैध शराब के भंडारण और विक्रय पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

​तस्करी पर सख्त निगरानी

​आबकारी विभाग के अनुसार, अन्य राज्यों से होने वाली शराब की तस्करी को रोकने के लिए चेक पोस्ट और नाकेबंदी को और मजबूत किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी आबकारी निरोधक दल लगातार सक्रिय हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related