राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2025 घोषित: विज्ञान, वाणिज्य, कला में शानदार सफलता, बेटियां फिर रहीं अव्वल Reported By: हरि प्रसाद शर्मा
Edited By: नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 22, 2025
अजमेर/नागौर – 22 मई राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक विज्ञान, वाणिज्य, कला वर्ग एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2025 के बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम गुरुवार को शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा नागौर जिला कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से घोषित किए गए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिणाम दर्शाते हैं मेहनत और मार्गदर्शन का संगम: शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि ये विद्यार्थी भविष्य में राज्य और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।
सफल आयोजन के लिए बोर्ड टीम को सराहना
संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने परीक्षा के पारदर्शी और सुचारू संचालन के लिए बोर्ड टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणामों में बेटियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।
परिणामों की संक्षिप्त जानकारी
विज्ञान वर्ग
- पंजीकृत परीक्षार्थी: 2,73,915
- उपस्थित परीक्षार्थी: 2,72,138
- कुल परिणाम: 98.43%
- छात्र उत्तीर्णता: 98.07%
- छात्राएं उत्तीर्णता: 99.02%
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण:
- छात्र: 1,45,102
- छात्राएं: 96,216
वाणिज्य वर्ग
- पंजीकृत परीक्षार्थी: 28,248
- उपस्थित परीक्षार्थी: 28,010
- कुल परिणाम: 99.07%
- छात्र उत्तीर्णता: 98.97%
- छात्राएं उत्तीर्णता: 99.27%
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण:
- छात्र: 13,689
- छात्राएं: 8,312
कला वर्ग
- पंजीकृत परीक्षार्थी: 5,87,444
- उपस्थित परीक्षार्थी: 5,78,164
- कुल परिणाम: 97.78%
- छात्र उत्तीर्णता: 97.09%
- छात्राएं उत्तीर्णता: 98.42%
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण:
- छात्र: 1,64,009
- छात्राएं: 2,23,045
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा
- पंजीकृत परीक्षार्थी: 3,907
- उपस्थित परीक्षार्थी: 3,847
- कुल परिणाम: 97.76%
- छात्र उत्तीर्णता: 96.73%
- छात्राएं उत्तीर्णता: 98.68%
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण:
- छात्र: 882
- छात्राएं: 1,264
बोर्ड बना अग्रणी संस्था
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन का दायित्व भी अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सौंपा गया है, जिसे बोर्ड ने सफलतापूर्वक निभाया है। उन्होंने बताया कि आज राजस्थान बोर्ड देश के अग्रणी शिक्षा बोर्डों में शामिल हो चुका है।
इस अवसर पर बोर्ड विशेषाधिकारी नीतू यादव, वित्तीय सलाहकार रश्मि बिस्सा, कर्मचारी संघ प्रतिनिधि अजय बंसल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

