राजस्थान न्यूज़: CDS बयान पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, खरगे ने मांगा संसद का विशेष सत्र, शेखावत ने दिया जवाब

राजस्थान न्यूज़: CDS बयान पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, खरगे ने मांगा संसद का विशेष सत्र, शेखावत ने दिया जवाब

Edited By: नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 01,2025

जोधपुर – देश की रक्षा तैयारियों और हालिया सैन्य घटनाक्रमों को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रतिक्रिया दी है।

रविवार सुबह जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा,
“संसद का मानसून सत्र कुछ ही समय में शुरू होने वाला है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर सदस्य को अपनी बात रखने और सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। इतनी बेसब्री क्यों दिखाई जा रही है? सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। संसद में उनके हर सवाल का जवाब मिलेगा और उनके मन में जो भी संशय हैं, उनका समाधान किया जाएगा।”

CDS के बयान को लेकर कांग्रेस का हमला

शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान के एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा। पार्टी का आरोप है कि सरकार देश को गुमराह कर रही है और हालिया सैन्य टकराव से जुड़े कई अहम सवालों से बच रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर संसद का तत्काल विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष और गहन समीक्षा जरूरी है। पार्टी ने कारगिल समीक्षा समिति की तर्ज पर एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति से मौजूदा रक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा कराने की मांग की है।

जनरल अनिल चौहान का क्या था बयान?

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ को दिए एक इंटरव्यू में हालिया सैन्य घटनाक्रम पर कहा,
“यह स्वीकार है कि हमें कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन पाकिस्तान का यह दावा कि उसने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को गिराया, पूरी तरह गलत है।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह पता लगाना अधिक महत्वपूर्ण है कि भारतीय विमान को नुकसान कैसे हुआ ताकि भविष्य में सेना अपनी रणनीति सुधार सके और कारगर जवाबी कार्रवाई कर सके।

खरगे ने क्या कहा?

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा,
“हमारी वायुसेना के पायलट दुश्मन से लड़ते हुए अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे। हमें कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन हमारे पायलट सुरक्षित हैं। हम उनके साहस और बहादुरी को सलाम करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि यह वक्त है जब सरकार एक व्यापक रणनीतिक समीक्षा कराए और इसके लिए स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...