राजस्थान के नए डीजीपी राजीव शर्मा का भव्य स्वागत, अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य ने बाबा श्याम का दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित

राजस्थान के नए डीजीपी राजीव शर्मा का भव्य स्वागत, अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य ने बाबा श्याम का दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित

Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 04,2025

जयपुर। राजस्थान पुलिस के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा के पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में आज पुलिस मुख्यालय, लाल कोठी में एक शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भविष्यवक्ता पंडित डॉक्टर रविंद्र आचार्य ने उन्हें बाबा श्याम का प्रतीकात्मक दुपट्टा, श्याम कलम और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रकट कीं।

Photo credit Telegraph Times

इस सम्मान समारोह के दौरान राजीव शर्मा और पंडित रविंद्र आचार्य के बीच कई धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। पंडित आचार्य ने डीजीपी शर्मा को खाटू श्यामजी के दर्शन हेतु आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। चर्चा में भारतीय संस्कृति, धर्म और प्रशासन के बीच सामंजस्य जैसे गंभीर विषयों को भी स्थान मिला।

इस अवसर पर कई विशिष्टजन उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा युवा नेता सिविल लाइंस से भवानी शंकर शर्मा, श्याम नगर सिविल लाइंस से युवा नेता दिलीप सिंह राठौड़, जगदीश प्रसाद शर्मा, सुनील अग्रवाल, मनीष चौधरी, दीपक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

राज्य पुलिस प्रमुख के रूप में राजीव शर्मा की नियुक्ति को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सादगी और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाते हैं। इस अवसर पर पंडित आचार्य ने विश्वास जताया कि डीजीपी शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस नई ऊंचाइयों को छुएगी और प्रदेश में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...