राजस्थान की साक्षी चौधरी ने रचा इतिहास: जापानी वेपन्स कोबुडो में ब्लैक बेल्ट डिग्री हासिल करने वाली बनीं प्रदेश की पहली बालिका

जयपुर/ योगेश शर्मा/राजस्थान की कराटे प्रतिभा साक्षी चौधरी ने मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। साक्षी ने अंतरराष्ट्रीय आकीनावा शोरिन रयू कोबुडो (जापानी वेपन्स) की कठिन ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ‘प्रथम ब्लैक बेल्ट डिग्री’ हासिल की है। इसके साथ ही वह इस प्रतिष्ठित विधा में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली राजस्थान की पहली बालिका खिलाड़ी बन गई हैं।

ग्रांड मास्टर हांसी रामेश्वर निर्वाण के निर्देशन में मिली उपाधि

शोरिन रयू के ग्रांड मास्टर हांसी रामेश्वर निर्वाण के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और निर्देशन में यह ग्रेडिंग आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत ग्रांड मास्टर निर्वाण ने स्वयं साक्षी चौधरी को विधिवत प्रथम ब्लैक बेल्ट की डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया।

5 वर्षों के कड़े अभ्यास का परिणाम

साक्षी के कराटे कोच शिहान हेमेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि साक्षी जयपुर के वैशाली नगर स्थित कराटे एवं कोबुडो अकादमी में विगत पाँच वर्षों से निरंतर कड़ा अभ्यास कर रही हैं। उनके अनुशासन, समर्पण और नियमित प्रशिक्षण के फलस्वरूप ही उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।

राष्ट्रीय स्तर पर कई पदकों पर जमा चुकी हैं कब्जा

साक्षी चौधरी इससे पूर्व भी विभिन्न स्तरों पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने:

  • ​जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
  • ​उत्कृष्ट तकनीक और खेल कौशल के दम पर अनेक पदक जीतकर जयपुर और राजस्थान का नाम रोशन किया।

खेल जगत में उत्साह, कोच व प्रशिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

साक्षी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और अकादमी परिवार में हर्ष का माहौल है। डिग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान कराटे कोच शिहान हेमेंद्र सिंह चौहान के साथ सनसाई पनव स्वामी, सनसाई अजय सैन, सनसाई मंजरी मावर, सनसाई रियाजुद्दीन अंसारी एवं सनसाई सुरेंद्र बैरवा उपस्थित रहे। सभी ने साक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...