राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात

राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात

09 दिसम्बर 2025, 05:05 PM — जयपुर

| नरेश गुनानी

नई दिल्ली। मंगलवार को संसद सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने संसद भवन स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

उप-मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से प्रदेश में विकास, जनहित योजनाओं की प्रगति और केंद्र से प्राप्त होने वाले सहयोग से जुड़े विषयों पर संवाद किया। बताया गया कि प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने और आमजन तक पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हमेशा नई ऊर्जा देता है। उनकी सकारात्मक दृष्टि, कार्यशैली, सरल व्यक्तित्व और देशहित को समर्पित नेतृत्व प्रदेश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जनसेवा के प्रति संकल्प और मजबूत नेतृत्व क्षमता शासन व प्रशासन को निरंतर बेहतर दिशा देती है।

भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिन पर केंद्र के स्तर पर आवश्यक निर्णय लिए जाने की संभावना जताई गई है। मुलाकात को प्रदेश के आगामी विकास कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related