राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से राजपूत सभा जयपुर देहात की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से राजपूत सभा जयपुर देहात की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने की शिष्टाचार भेंट
समाजहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा, उपमुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन

रिपोर्ट: प्रियंका नाहड़ा 
Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 27,2025

जयपुर । 27 जून 2025।
श्री राजपूत सभा जयपुर देहात की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शुक्रवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट त्रिवार्षिक चुनावों के संपन्न होने और नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाजहित में भावी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से की गई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सभा के संरक्षक मोती सिंह सांवली ने किया। उनके साथ अध्यक्ष भरत सिंह नाथावत (महेशवास), महामंत्री गजेन्द्र सिंह खंगारोत, कार्यकारिणी सदस्य जेठू सिंह आष्टी, तथा केंद्रीय कार्यकारिणी के महामंत्री प्रत्याशी भगवान सिंह हाथोज और समाजसेवी हनुवंत सिंह समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Images by aparichitsource

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की भावी योजनाओं और समाजहित में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। साथ ही समाज के समक्ष मौजूद विभिन्न मुद्दों – जैसे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, शिक्षा में वृद्धि, बालिकाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण – पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजहित में किए जाने वाले सकारात्मक और रचनात्मक प्रयासों में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग मिलेगा।

दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को प्रतिबद्ध है और समाज के उत्थान में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया कि वे समाज के अंदर जागरूकता, शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को प्राथमिकता दें।

इस शिष्टाचार भेंट के माध्यम से कार्यकारिणी ने सरकार के साथ संवाद का एक मजबूत सेतु स्थापित किया, जिससे आने वाले समय में समाज के विकास के लिए संयुक्त प्रयासों को बल मिलेगा।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...