राजस्थान की आत्मा का उत्सव बनकर उभरेगा घूमर फेस्टिवल-2025 : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

राजस्थान की आत्मा का उत्सव बनकर उभरेगा घूमर फेस्टिवल-2025 : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

रिपोर्ट नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स

___________________________

जयपुर, 13 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला और संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की पहचान उसकी रंग-बिरंगी संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और जीवंत लोकनृत्यों में निहित है। घूमर केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि यह राजस्थान की आत्मा है — यह नारीशक्ति, उमंग और उत्साह की लय-ताल में ढली लोक अभिव्यक्ति है।

उन्होंने यह विचार गुरुवार को पर्यटन भवन में आयोजित घूमर फेस्टिवल-2025 के पोस्टर विमोचन और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत और पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ उपस्थित रहीं।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी उद्देश्य से पहली बार राजस्थान सरकार द्वारा कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के माध्यम से घूमर फेस्टिवल-2025 का आयोजन आगामी 19 नवम्बर (बुधवार) को किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर बहनों, बेटियों और कला-प्रेमियों से आग्रह किया कि वे पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में इस महोत्सव में शामिल होकर राजस्थान की संस्कृति का गौरव बढ़ाएं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह आयोजन राजस्थान की आत्मा का उत्सव बनकर उभरेगा और हमारे लोकनृत्य घूमर की गरिमा को नई ऊँचाई देगा।”

सभी संभाग स्तर पर भव्य आयोजन—
घूमर महोत्सव-2025 का आयोजन राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों — जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर में एक ही दिन और एक ही समय पर किया जाएगा।
प्रत्येक संभाग में स्थानीय स्तर पर समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जयपुर में आयोजन विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड, अजमेर में सम्राट पृथ्वीराज राजकीय महाविद्यालय के खेल स्टेडियम, बीकानेर में डॉ. कर्णी सिंह स्टेडियम, जोधपुर में राजकीय उम्मेद स्टेडियम, कोटा में शौर्य घाट (चम्बल नदी तट), उदयपुर में भण्डारी दर्शक मंडप, और भरतपुर में विश्वप्रिय शास्त्री पार्क सहित अन्य स्थानों पर होगा।

राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन जयपुर में—
राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर के फुटबॉल ग्राउंड पर 19 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर गणगौर घूमर डांस अकादमी की कार्यकारी निदेशक ज्योति तोमर के निर्देशन में कलाकार पारंपरिक लोकसंगीत पर मनोहारी घूमर प्रस्तुति देंगे।

सांस्कृतिक एकरूपता और नवाचार—
महोत्सव के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक साउंड ट्रैक सभी सातों संभागों में एक साथ बजाया जाएगा, जिस पर प्रतिभागी नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

सहभागिता एवं पात्रता—
इस फेस्टिवल में 12 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएं तथा किसी भी आयु की महिलाएं भाग ले सकती हैं। यह एक ओपन और समावेशी मंच है जिसमें छात्राएं, गृहिणियां, प्रोफेशनल डांसर, कार्यरत महिलाएं और सांस्कृतिक संस्थाओं की सदस्याएं भाग ले सकती हैं।

वर्कशॉप्स एवं प्रशिक्षण—
सभी सातों संभागीय शहरों में प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। जयपुर में यह छह दिवसीय कार्यशाला (11 से 16 नवम्बर 2025) जवाहर कला केंद्र में हो रही है, जहाँ अनुभवी नृत्यगुरु प्रतिभागियों को पारंपरिक घूमर शैली में प्रशिक्षित कर रहे हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण—
इच्छुक प्रतिभागी राजस्थान पर्यटन विभाग की वेबसाइट ghoomar.rajasthan.gov.in पर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।

पुरस्कार एवं सम्मान—
राज्य स्तरीय आयोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले समूहों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा, जिनमें बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट सिंक्रोनाइजेशन और बेस्ट कोरियोग्राफी शामिल हैं।

पोस्टर विमोचन और गणेश चित्र पूजन—
कार्यक्रम की शुरुआत पर्यटन भवन के हॉल में श्री गणेश भित्ति चित्र पूजन से हुई। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत और पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ के साथ मिलकर घूमर फेस्टिवल-2025 का पोस्टर विमोचन किया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...