राजस्थान और वैश्विक प्रवासी समुदाय के रिश्तों को नया आयाम देगा ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’

राजस्थान और वैश्विक प्रवासी समुदाय के रिश्तों को नया आयाम देगा ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’

मातृभूमि के हित में योगदान हेतु राजस्थानी डायस्पोरा को जोड़ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनूठी पहल
नरेश गुनानी 

जयपुर, 16 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार 10 दिसम्बर को जयपुर के जेईसीसी में पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 भव्य रूप से आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन देश और दुनिया में बसे प्रवासी राजस्थानियों के लिए अपनी जड़ों से जुड़ने, राजस्थान की मिट्टी की सुगंध को महसूस करने और मातृभूमि के लिए ठोस योगदान देने की ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

मुख्यमंत्री का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन से प्रेरित होकर राजस्थान तेज़ी से सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, और इस परिवर्तन को गति देने में वैश्विक स्तर पर बसे प्रवासी राजस्थानियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से इस आयोजन को राजस्थानी डायस्पोरा के सम्मान, सहभागिता और उनके सामाजिक-आर्थिक योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया है।

पंजीकरण शुरू होते ही देश-विदेश में बसे प्रवासी समुदाय में आयोजन को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रवासी राजस्थानी न केवल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगे आ रहे हैं, बल्कि राज्य के विकास में अपनी निर्णायक भूमिका निभाने के लिए भी तत्पर हैं।


राजस्थान की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास की झलक एक मंच पर

प्रवासी राजस्थानी दिवस में राजस्थान की लोक विरासत, इतिहास, संस्कृति, लोक-कला और पारंपरिक गौरव के साथ-साथ आधुनिक, उभरते और तेज़ी से बदलते राजस्थान की तस्वीर भी पेश की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की लोक-संस्कृति पर आधारित विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनका उद्देश्य प्रवासियों को अपनी जड़ों से भावनात्मक रूप से जोड़ना है।

साथ ही विभिन्न क्षेत्रों—ऊर्जा, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और जल संसाधन—में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी सेक्टोरल सेशन्स के माध्यम से दी जाएगी, ताकि प्रवासी समुदाय प्रदेश की प्रगति से सीधे जुड़ सके।


सेक्टोरल सत्रों में संभावनाओं पर होगा व्यापक विमर्श

इन सत्रों में विशेषज्ञ और प्रवासी राजस्थानी मिलकर नए अवसरों, निवेश संभावनाओं और नवाचार पर विचार-विमर्श करेंगे।

  • पर्यटन सत्र में हैरिटेज टूरिज्म के साथ एडवेंचर और वॉटर-बेस्ड टूरिज्म पर विशेष चर्चा होगी।
  • शिक्षा सत्र में शिक्षा क्षेत्र में योगदान दे रहे प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी रहेगी।
  • स्वास्थ्य सत्र में चिकित्सा, फार्मा और हेल्थ टेक्नोलॉजी की नई संभावनाएँ सामने आएँगी।
  • जल संसाधन सत्र में पारंपरिक जल संरक्षण पद्धतियों और आधुनिक संरचनाओं पर चर्चा होगी।

इस वर्ष का मुख्य आकर्षण विशेष एनआरआर ओपन हाउस होगा, जिसमें राजस्थान फाउंडेशन के 26 चैप्टर्स के वे प्रवासी शामिल होंगे जिन्हें “प्रवासी राजस्थानी सम्मान” मिल चुका है।


प्रवासी राजस्थानियों के लिए सहभागिता के नए द्वार

राज्य सरकार ने प्रवासी समुदाय की निष्ठा और योगदान को सशक्त करने के लिए व्यापक सहभागिता फ्रेमवर्क तैयार किया है। इसके अंतर्गत—

  • कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों को अपने गांवों में जल संरक्षण संरचनाएँ विकसित करने में सहयोग करने का अवसर।
  • विद्यालय भामाशाह योजना-2025 के तहत सरकारी स्कूलों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बदलने के लिए अवसंरचना, ICT, स्वच्छता और डिजिटल संसाधनों के विकास में भागीदारी का अवसर।
  • ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से पसंदीदा शिक्षा परियोजनाओं में ऑनलाइन योगदान।
  • संस्थानों के नामकरण की नीति जिसमें निर्माण लागत के अनुरूप स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि के नामकरण की अनुमति।
  • नंदीशाला जन सहभागिता योजना के तहत नंदीशालाओं के निर्माण में प्रवासी समुदाय की सहभागिता।

इसके अलावा जिले-दर-जिले प्रवासी परिवारों की समस्याओं के समाधान हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, ताकि हर प्रवासी राजस्थानी को त्वरित सहायता और मार्गदर्शन मिल सके।


प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 न केवल राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विशाल धरोहर का उत्सव है, बल्कि यह एक ऐसे भविष्य की शुरुआत भी है जहाँ वैश्विक राजस्थानी समुदाय राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा। यह आयोजन राजस्थान और प्रवासी समुदाय के बीच रिश्तों को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आयाम देने वाला साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...