राइजिंग राजस्थान: 9 माह में 5 लाख करोड़ की परियोजनाएं ज़मीन पर, मुख्य सचिव ने दी तेजी लाने के निर्देश

राइजिंग राजस्थान: 9 माह में 5 लाख करोड़ की परियोजनाएं ज़मीन पर, मुख्य सचिव ने दी तेजी लाने के निर्देश

जयपुर, 15 सितम्बर 2025। गौरव कोचर। टेलीग्राफ टाइम्स।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने ‘राइजिंग राजस्थान’ वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन—2024 के दौरान हुए समझौता ज्ञापनों के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निवेशकों के साथ नियमित समीक्षा बैठकों, फॉलोअप कार्यवाही और पारदर्शिता बनाए रखते हुए परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Photo credit Telegraph Times

मुख्य सचिव ने कहा कि नई शहरी आवास विकास नीति से भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज़ होगी और परियोजनाओं का शिलान्यास शीघ्र शुरू हो सकेगा। उन्होंने निवेशकों को रीको की प्रत्यक्ष भूमि आवंटन योजना से अवगत कराने पर भी जोर दिया। इस योजना के तहत अब तक 1200 से अधिक भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि पाँचवें चरण में 6,000 से अधिक औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि शिखर सम्मेलन में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए थे, जिनमें से केवल 9 माह में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परियोजनाएं ज़मीनी स्तर पर सफल हो चुकी हैं। यह राज्य सरकार की निवेश के प्रति प्रतिबद्धता और त्वरित क्रियान्वयन का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

महिला आईटीआई जोधपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘हर घर तिरंगा’ पर संगोष्ठी आयोजित

जोधपुर / प्रीति बालानी/ केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा...

अचल संपत्ति लेन-देन में SFT अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए आयकर निदेशालय का आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

जयपुर/ नरेश गुनानी/ आयकर निदेशालय (खुफिया एवं आपराधिक अन्वेषण...