राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की प्रगति की समीक्षा बैठक — भूमि आवंटन से प्रोजेक्ट विकास तक हो नियमित मॉनिटरिंग : मुख्य सचिव

राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की प्रगति की समीक्षा बैठक — भूमि आवंटन से प्रोजेक्ट विकास तक हो नियमित मॉनिटरिंग : मुख्य सचिव

07 नवम्बर 2025  |  नरेश गुनानी 
जयपुर, 7 नवम्बर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में हुए एमओयू को धरातल पर मूर्त रूप देने के साथ ही आगामी तिमाही के ग्राउंड ब्रेकिंग लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी निवेशकों को भूमि आवंटन से लेकर प्रोजेक्ट के विकास तक की प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करें, ताकि निवेश प्रस्ताव शीघ्रता से क्रियान्वित हो सकें।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

मुख्य सचिव ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू के ग्राउंड ब्रेकिंग लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान प्रदेश में लगभग 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए थे, जिनमें से 7 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर एक वर्ष से भी कम समय में कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निवेशकों से निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाकर इस संख्या को आगामी समय में और बढ़ाया जा सकता है।

मुख्य सचिव ने समिट के तहत हुए निवेश एमओयू की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर मिशन मोड में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन के उपरांत अधिकारी फील्ड में जाकर प्रोजेक्ट की वास्तविक स्थिति की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करें तथा परियोजना की प्रगति की तस्वीरें अपलोड कर प्रतिमाह अद्यतन रिपोर्ट सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागवार एमओयू की प्रगति की जानकारी ली एवं लंबित प्रोजेक्ट्स के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव उद्योग आलोक गुप्ता ने बताया कि रीको द्वारा अब तक निवेशकों को 1,387 एमओयू के क्रियान्वयन हेतु 347.45 हेक्टेयर भूमि आवंटन के पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसी प्रकार, राजस्व विभाग द्वारा 33 प्रोजेक्ट्स के लिए 34 हजार हेक्टेयर तथा सिविल एविएशन विभाग द्वारा 8 प्रोजेक्ट्स के लिए 22 हजार हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया है।

बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव राजस्व दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश कुमार यादव, प्रमुख शासन सचिव खनन टी. रविकांत, प्रमुख शासन सचिव शहरी विकास एवं आवासन डॉ. देबाशीष पृष्टि, शासन सचिव खेल एवं युवा मामले डॉ. नीरज के पवन, शासन सचिव पशुपालन डॉ. समित शर्मा, शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी रवि कुमार सुरपुर, शासन सचिव सिविल एविएशन डॉ. जोगाराम तथा आयुक्त बीआईपी सुरेश कुमार ओला सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...