राइजिंग नीमराणा कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया एनआईए भवन का लोकार्पण

​नीमराणा सर्किल, एनआईए लेन एवं पर्यावरण मार्ग का किया शिलान्यास

​उद्योगपतियों से किया संवाद, कहा— औद्योगिक विकास में सरकार और उद्योग जगत की साझेदारी महत्वपूर्ण

नीमराणा/नरेश गुनानी/राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को ‘राइजिंग नीमराणा’ कार्यक्रम के तहत नीमराणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एनआईए) के एनआईए/एमजी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एनआईए सर्किल, एनआईए लेन एवं पर्यावरण मार्ग का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने एनआईए के सभागार में क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ संवाद कर नीमराणा की औद्योगिक महत्ता, सरकारी पहलों और भविष्य के विकास पर विस्तार से चर्चा की।

​प्रदेश की आर्थिक प्रगति में उद्योगों की अहम भूमिका

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत प्रदेश की आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन का मुख्य आधार है। नीमराणा जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्र का राज्य की अर्थव्यवस्था में विशेष महत्व है। औद्योगिक गतिविधियों के निरंतर विस्तार के साथ-साथ मजबूत आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा सरकार और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है।

​आधारभूत ढांचे को मिलेगी मजबूती

राज्यपाल ने नीमराणा के औद्योगिक परिदृश्य और संभावनाओं को रेखांकित करते हुए एनआईए के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनआईए भवन का निर्माण और नई आधारभूत परियोजनाओं की शुरुआत एसोसिएशन की गतिविधियों के सुचारू संचालन तथा पूरे नीमराणा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

​कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी, प्रशासनिक अधिकारी एवं एनआईए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...