रक्षाबंधन पर दिया कुमारी ने डॉ. प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर दिया कुमारी ने डॉ. प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी

By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स

09 अगस्त 2025, 05:37 PM | जयपुर
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शनिवार को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के राजकीय आवास पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्नेहपूर्वक उन्हें रक्षासूत्र बांधा।

दिया कुमारी ने इस अवसर को भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह आपसी सहयोग, विश्वास और सम्मान को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्यौहार समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देते हैं और पीढ़ियों को अपने रिश्तों को संजोने की प्रेरणा देते हैं।

राखी बांधने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान आवास पर मौजूद लोगों ने भी इस पल को भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल के रूप में देखा।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विधायी मसौदा स्पष्ट और सरल हो, ताकि जनता की इच्छाएं प्रतिबिंबित हों: देवनानी

नरेश गुनानी  ​जयपुर | 18 अप्रैल, 2026 ​राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष...

लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से 7 करोड़ का जीएसटी फ्रॉड, 13 फर्जी फर्में बनाकर सरकार को लगाया चूना

गौरव कोचर  ​पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में धोखाधड़ी...