योगेन्द्र गुप्ता अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राजस्थान प्रदेश वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त

योगेन्द्र गुप्ता अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राजस्थान प्रदेश वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त

समाज सेवा और गौ संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान को मिली पहचान

जयपुर।

| लोकेंद्र सिंह शेखावत

सांगानेर–प्रताप नगर क्षेत्र के समाजसेवी एवं गौ भक्त योगेन्द्र गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राजस्थान प्रदेश का वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार मित्तल द्वारा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश वाइस प्रेसीडेंट ओमप्रकाश अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई है। साथ ही, समाज सेवा, गौ संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों में योगेन्द्र गुप्ता के निरंतर सक्रिय योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि योगेन्द्र गुप्ता लंबे समय से सामाजिक उत्थान, जरूरतमंदों की सहायता और गौ सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश गया है, जिसका लाभ संगठन को भी मिलेगा।

गौरतलब है कि योगेन्द्र गुप्ता को हाल ही में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अटल सार्क गौरव अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी नियुक्ति से अग्रवाल समाज में हर्ष का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

अपनी नियुक्ति पर योगेन्द्र गुप्ता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अग्रवाल समाज के हितों, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...