यूरेनियम खनन से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

यूरेनियम खनन से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

09 सितम्बर 2025, जयपुर। सुनील शर्मा। टेलीग्राफ टाइम्स 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि सीकर जिले की खण्डेला तहसील में यूरेनियम खनन परियोजना के तहत कार्यकारी संस्था यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) द्वार लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना से 1,623 नागरिकों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा।

गोदारा ने पूरक प्रश्नों का उत्तर खान एवं पेट्रोलियम मंत्री की ओर से देते हुए कहा कि वर्तमान में खण्डेला में यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL), एटॉमिक मिनरल्स डायरेक्टरेट फॉर एक्सप्लोरेशन एंड रिसर्च (AMD) और डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (DAE) द्वारा यूरेनियम की विस्तृत खोज (Exploratory Mining) का कार्य किया जा रहा है। मौके पर डिक्लाइन और उससे संबंधित कार्य प्रगतिरत हैं। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं ने देश के अन्य हिस्सों में भी खनन और क्षेत्रीय विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है और खण्डेला में भी जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी।

इससे पहले विधायक सुभाष मील के मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने स्पष्ट किया कि खण्डेला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोयल में फिलहाल यूरेनियम खनन कार्य संचालित नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 23 जून 2022 को UCIL के पक्ष में 1,086.46 हैक्टेयर क्षेत्र में खनिज यूरेनियम एवं एसोसिएटेड मिनरल्स के खनन पट्टा आवंटन हेतु मंशा पत्र (Letter of Intent) जारी किया है।

उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र में निजी भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही “Right to Fair Compensation and Transparency in Land Acquisition, Rehabilitation and Resettlement Act, 2013” के प्रावधानों के तहत प्रक्रियाधीन है। इन्हीं प्रावधानों के तहत UCIL द्वारा भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास की कार्यवाही प्रस्तावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...