यूरिया उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए :यूरिया उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उर्वरक कंपनियों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक

 

नरेश गुनानी

दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 1 लाख 8 हजार मेट्रिक टन यूरिया आपूर्ति का लक्ष्य

01 दिसंबर 2025, जयपुर।
राजस्थान में रबी सीज़न के दौरान यूरिया की सुचारू एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने सोमवार को उर्वरक सप्लाई कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में संचालन निदेशक अभय कुमार शर्मा उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान राज्य में यूरिया की मांग, उपलब्ध स्टॉक, वितरण प्रणाली और उठाव-परिवहन से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कृषि आयुक्त ने निर्देश दिया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रदेश में 1 लाख 8 हजार मेट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सप्लाई कंपनियों से स्पष्ट कहा कि वितरण श्रृंखला में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए और जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों के साथ सतत समन्वय बनाए रखा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा यूरिया वितरण की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था भी की जाएगी।

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विभाग को आश्वस्त किया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी और प्रदेश के किसी भी हिस्से में कमी न आने देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कृषि आयुक्त ने कहा कि राज्य के किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि-इनपुट उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों से प्रभावी सहयोग और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...