युवा पीढ़ी को पुलिसिंग से जोड़ने की पहल — राजस्थान पुलिस और इंडिया पुलिस फाउंडेशन द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग जागरूकता कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

युवा पीढ़ी को पुलिसिंग से जोड़ने की पहल — राजस्थान पुलिस और इंडिया पुलिस फाउंडेशन द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग जागरूकता कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

गौरव कोचर •

जयपुर, 10 नवम्बर 2025। राजस्थान पुलिस ने इंडिया पुलिस फाउंडेशन (आईपीएफ) के सहयोग से एक महत्वाकांक्षी जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पुलिस के दायित्वों, सामुदायिक सुरक्षा और नागरिक सहयोग की भूमिका से अवगत कराना है। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कम्युनिटी पुलिसिंग लता मनोज कुमार के निर्देशन में मुख्य प्रबंधक, आईपीएफ पूनम अरोड़ा और सेवानिवृत्त आईपीएस विमला मेहरा के नेतृत्व में शुरू हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के दो चयनित विद्यालयों — राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मण डूंगरी (गलतागेट) और एस.के.एन. विद्यालय, जोबनेर में किया गया।

कम्युनिटी पुलिसिंग के नोडल अधिकारी पंकज चौधरी, आईपीएस ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा, अपराध रोकथाम और सामुदायिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह पहल युवाओं में कानून-व्यवस्था की समझ विकसित करने और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों की सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाने के लिए की गई है।

कार्यशालाएं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मण डूंगरी में 10 से 12 नवम्बर तक और एस.के.एन. विद्यालय, जोबनेर में 13 से 15 नवम्बर तक आयोजित की जा रही हैं। इन सत्रों में देश के अनुभवी सेवानिवृत्त एवं सेवारत अधिकारी विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं।

गेस्ट फैकल्टी में सेवानिवृत्त डीजीपी ओमप्रकाश और अमोद कंठ ‘न्याय और किशोर गृह सुधार’ जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। इसके साथ ही यूनिसेफ राजस्थान के प्रतिनिधि बाल अधिकारों पर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों पर तथा एसएफएल जयपुर के विशेषज्ञ फॉरेंसिक विज्ञान के महत्व पर व्याख्यान दे रहे हैं। नगर निगम और एसडीआरएफ के प्रतिनिधि विद्यार्थियों को अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दे रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन और पर्यवेक्षण कम्युनिटी पुलिसिंग नोडल अधिकारी पंकज चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम मीना, नरेश कुमार शर्मा और संजय कुमार शर्मा द्वारा किया जा रहा है। सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को पुलिस थाने और अग्निशमन केंद्र का भ्रमण भी कराया जाएगा, ताकि वे पुलिस व्यवस्था को करीब से समझ सकें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के साथ पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर सकें।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...