मेहता कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर में 300 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

मेहता कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर में 300 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

लोकेंद्र सिंह शेखावत 

जयपुर। 20 सितम्बर ,समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेहता एजुकेशन सोसाइटी के बैनर तले मेहता कॉलेज एंड इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हरमाड़ा, सीकर रोड, जयपुर एवं दीर्घायु हॉस्पिटल, हरमाड़ा घाटी, सीकर रोड, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन कॉलेज के निदेशक राजेश मेहता एवं रमेश मेहता तथा दीर्घायु हॉस्पिटल के प्रबंधन निदेशक अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को आसान बनाते हैं और लोगों को समय पर जांच एवं उपचार का अवसर देते हैं।

शिविर में डॉ. शशि चौधरी, डॉ. अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। यहां शुगर, बी.पी., हीमोग्लोबिन, वजन, दंत जांच, नेत्र जांच, सामान्य परामर्श जैसी स्वास्थ्य जांचें की गईं। साथ ही मरीजों को आवश्यक उपचार, परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध करवाई गईं।

आयोजन में कॉलेज के विद्यार्थियों, स्टाफ तथा आसपास के स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 300 से अधिक लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न जांचों एवं परामर्श का लाभ उठाया।

कॉलेज प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करने की घोषणा की, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...