मेघ उत्सव का रंगारंग आगाज़, सुर और नृत्य से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 02,2025
जयपुर, 2 अगस्त। जवाहर कला केंद्र में शनिवार शाम डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान के दो दिवसीय मेघ उत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश यादव ने किया।

शुरुआत अदनान ग्रुप की सितार, वायलिन और तबले की जुगलबंदी से हुई, जिसमें राग मेघ और राग मल्हार को फ्यूजन अंदाज़ में पेश किया गया। इसके बाद भरतनाट्यम नृत्यांगना कनक सुधाकर व उनकी टीम ने “त्रिदेवी” नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर भूमि देवी, पार्वती देवी और लक्ष्मी देवी के स्वरूपों को सजीव किया।
इस अवसर पर डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष श्रेया गुहा ने कहा कि यह उत्सव परंपरा और आधुनिकता के संगम का प्रतीक है। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय, उत्तर व पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, जवाहर कला केंद्र और राजीविका का सहयोग रहा।
रविवार को समापन अवसर पर विश्वविख्यात लोक गायक मूरलाला मारवाड़ा कबीर व सूफी गायन प्रस्तुत करेंगे।