मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राज्य राजमार्गों पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में मुहाना थाना पुलिस ने डिग्गी रोड पर हुई अपहरण एवं लूट की गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, वारदात का मुख्य सरगना घटना में प्रयुक्त कार लेकर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

​परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवकों का किया था अपहरण

​घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को परिवादी कमलेश मीणा ने मामला दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, 5 अगस्त की शाम 4 से 5 बजे के बीच वह अपने दोस्त मीठालाल मीणा को रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा दिलाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।

​रिंग रोड डिग्गी रोड के पास कार सवार अज्ञात बदमाशों ने दोनों का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने मीठालाल को 5-7 किलोमीटर आगे छोड़ दिया, जबकि कमलेश को बंधक बनाकर दूर जंगल में ले गए। वहाँ उसके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर कमलेश का मोबाइल, चाँदी की तीन अंगूठियाँ और चाँदी की चैन छीन ली।

​इसके बाद बदमाशों ने 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी, जो बाद में घटकर 50 हजार रुपये पर तय हुई। परिवादी के भाई द्वारा 50 हजार रुपये पहुँचाने के बाद ही बदमाशों ने उसे छोड़ा। पुलिस ने इस संबंध में मामला संख्या 749/26 दर्ज कर विभिन्न धाराओं (115(2), 126(2), 304(2), 351(2), 352 BNS 2023) के तहत अनुसंधान शुरू किया।

​500 से अधिक CCTV खंगाले, 3 शातिर आरोपी दबोचे

​राज्य राजमार्गों पर लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (मानसरोवर) हेमेन्द्र शर्मा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी मुहाना मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

​विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:

  • ​वारदात स्थल और आसपास के मार्गों के 500 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले।
  • ​मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण की मदद ली।
  • ​घेराबंदी कर हाईवे पर राहगीरों को निशाना बनाने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।

​कार्रवाई के दौरान गिरोह का मुख्य सरगना कुशाल सांसी पुलिस को चकमा देकर अपनी आई-20 कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे इलाके और हाईवे पर नाकाबंदी करवा दी है तथा सरगना की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य कई वारदातों के खुलने की संभावना है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. ​सुरेश चौधरी (22 वर्ष) पुत्र बाबूलाल चौधरी जाट, निवासी- केरिया वाली ढाणी, नेवटा रोड रिंग रोड पुलिया के पास, मुहाना, सांगानेर, जयपुर।
  2. ​दीपक बलाई उर्फ दीपू (23 वर्ष) पुत्र रामजीलाल बलाई, निवासी- कच्ची बस्ती पीपला भरतसिंह, थाना पत्रकार कॉलोनी, सांगानेर, जयपुर।
  3. ​सुनील जांगिड़ (21 वर्ष) पुत्र मुकेश जांगिड़, निवासी- ग्राम झाड़ली, मालपुरा, टोंक (हाल- प्लॉट नंबर 50, परमहंस कॉलोनी, कपूरावाला, सांगानेर, मुहाना, जयपुर)।

​पुलिस टीम

​मुकेश कुमार (थानाधिकारी), कानसिंह (HC 2172), भंवर लाल (HC 2411), रामेश्वर (कानि 7388), ओमप्रकाश (कानि 4714), राजेश (कानि 4222), दशरथ (कानि 9164), बहादुर (कानि 10126), दामोदर (कानि 10868), अन्नाराम (कानि 12499 – विशेष भूमिका), संजीव (कानि 5526 – विशेष भूमिका), अमित (कानि 11147), प्रताप सिंह (कानि 11179), लोकेश (HC तकनीकी शाखा जयपुर दक्षिण), रामसिंह (HC तकनीकी शाखा जयपुर दक्षिण)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related