मुरलीपुरा स्कीम व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मुरलीपुरा स्कीम व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

विधायक कालीचरण सराफ ने दिलाई शपथ, व्यापार जगत में स्वदेशी संकल्प और एकता का संदेश

लोकेंद्र सिंह शेखावत •

जयपुर, 31 अक्टूबर 2025।
मुरलीपुरा स्कीम व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को उत्साह और एकजुटता के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ रहे। कार्यक्रम में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, और भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने ली शपथ

समारोह में कालीचरण सराफ ने मुरलीपुरा स्कीम व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उनके उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में –

  • अध्यक्ष: मनमोहन भारद्वाज
  • उपाध्यक्ष: रामनिवास खण्डेलवाल
  • महासचिव: नवरतन अग्रवाल
  • कोषाध्यक्ष: शशिकांत शर्मा
  • कार्यकारिणी सदस्य: राकेश अग्रवाल, रविश पारीक, अनिल खण्डेलवाल, प्रवीण खण्डेलवाल, रतनलाल यादव, नितेश अग्रवाल और बहादुर सिंह शेखावत
    शामिल रहे।

‘स्वदेशी दीपावली’ और व्यापारिक सुधारों की सराहना

इस अवसर पर सुभाष गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार की दीपावली “डबल खुशी वाली स्वदेशी दीपावली” रही, जहां व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के “लोकल फॉर वोकल” के संदेश को आत्मसात करते हुए देशी उत्पादों को प्राथमिकता दी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में जीएसटी-2 सुधारों से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है, जिससे व्यापारिक सुगमता और पारदर्शिता में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन व्यापारिक जगत के लिए ऐतिहासिक कदम है, जिससे व्यापारियों को सुगमता से कारोबार करने के अवसर मिल रहे हैं।”

गोयल ने आगे बताया कि राजस्थान में जीएसटी संग्रह इस वर्ष लक्ष्य से अधिक हुआ है, जो राज्य के व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी और आर्थिक जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने सभी व्यापारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

शुभकामनाएं और एकता का संदेश

भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएगी।
सुरेश सैनी ने कहा कि जयपुर सहित पूरे राजस्थान के व्यापारी समुदाय को नई कार्यकारिणी से बड़ी उम्मीदें हैं और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।

धन्यवाद एवं आभार

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन भारद्वाज ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी को आगामी अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा कि “हम सब मिलकर व्यापार मंडल को नई दिशा देंगे और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।”

समारोह के दौरान मुरलीपुरा स्कीम व्यापार मंडल की ओर से मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों का फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
यह आयोजन व्यापार जगत में एकता, सेवा और स्वदेशी भावना के साथ एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

नगरीय निकाय चुनाव: मतदान दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जयपुर/ सुनील शर्मा/राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय...