मुरलीपुरा पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता: चोरी हुए जेवरात बरामद, आरोपी गिरफ्तार
गौरव कोचर •
जयपुर, 25 अक्टूबर 2025। पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद, आईपीएस ने बताया कि पुलिस थाना मुरलीपुरा पर दिनांक 25.10.25 को हर्ष पारीक पुत्र लक्ष्मी कान्त पारीक निवासी 66 कल्याण नगर, रोड नंबर 3, सीकर रोड, जयपुर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 416/25, धारा 305 (ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त सुरेन्द्र सिंह राणावत के सुपरविजन में मुरलीपुरा पुलिस के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान झाबर मल सउनि ने शुरू किया।
पुलिस टीम ने घटना की जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और संदिग्ध की पहचान कर घटना के 24 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजाबाबू महतो उर्फ रवि, पुत्र दिलीप महतो, उम्र 18 साल, निवासी ग्राम भेजा, जिला मधुबनी, बिहार, हाल किरायेदार पानी की टंकी के पास, रोड नंबर 5, पुलिस थाना मुरलीपुरा, जयपुर के रूप में हुई।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए, जिनमें शामिल हैं:
- सोने की 12 अंगुठियां
- चांदी के 2 कमरबंद
- चांदी के 8 जोड़ी कड़े
- सोने के 2 लोकेट
- सोने के 6 जोड़ी टॉप्स
अभियुक्त से अनुसंधान जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इससे इसी प्रकार की अन्य वारदातों का खुलासा भी होगा।
गठित टीम: झाबरमल सउनि, रोहिताश कानि 3403, सन्नी कानि 8310, अनिल कुमार कानि 9834, पुरणमल कानि 10812, रवि शंकर प्रोबे कानि 6554