मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न – प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर

मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न – प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स /हरि प्रसाद शर्मा/ अजमेर 

By : सुनील शर्मा 
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 13,2025

ब्यावर, 13 अगस्त।
राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बुधवार को ब्यावर जिला कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक से पूर्व उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया, “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” रैली में शामिल हुए और कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यकाल की जानकारी ली। उन्होंने अवैध खनन की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। “हर घर तिरंगा” अभियान की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का विस्तार करने और वॉलंटियर्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

ई-गवर्नेंस पर विशेष बल
जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने जिले की प्रगति, विकास योजनाओं और चल रहे कार्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने ई-फाइल और संपर्क पोर्टल की गहन समीक्षा करते हुए राजकाज एप्लीकेशन पर स्वयं लॉगिन किया और अपनी इनबॉक्स व आउटबॉक्स की हजारों फाइलों का त्वरित निस्तारण कर उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजकाज ऐप डाउनलोड कर कार्यकुशलता में तेजी लाएं और आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय समय के बाद भी फाइल निस्तारित करें। उनका कहना था कि इससे न केवल कार्य की गति बढ़ेगी बल्कि प्रशासनिक छवि भी सुदृढ़ होगी।

निवेश कार्यों में तेजी के निर्देश
बैठक में राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत हुए एमओयू के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र और रीको को निवेश परियोजनाओं में तेज़ी लाने, निवेशकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और ई-फाइल व संपर्क पोर्टल में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा
मुख्य सचिव ने बैठक में राजस्व संग्रहण, कानून-व्यवस्था, धार्मिक एवं सांप्रदायिक संवेदनशील आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था, महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम, मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण, अवैध खनन की रोकथाम और “हर घर तिरंगा” अभियान की प्रगति जैसे अहम मुद्दों पर समीक्षा की।

बैठक में उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, एसीईओ गोपाल लाल सहित जिले के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...