मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया मतदान: मतदाताओं से निर्भीक होकर वोट डालने का आह्वान

जयपुर, 11 सितम्बर/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार सुबह नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे प्रातः 9 बजे जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल स्थित राजकीय सेठ आनंदी लाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पहुंचे और कतारबद्ध होकर सामान्य नागरिक की तरह वोट डाला।

​मतदान के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार और महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और जवाबदेह लोकतंत्र के निर्माण के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। वी. श्रीनिवास ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से बिना किसी डर, प्रलोभन अथवा दबाव के निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट देने की अपील की।

​मतदान के दौरान मुख्य सचिव ने केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध व्हीलचेयर, छाया, पेयजल और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।

​इस दौरान उन्होंने वहां तैनात मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा अधिकारियों से मतदान की गति, व्यवस्थाओं और प्रातःकालीन मतदान प्रतिशत के संबंध में जानकारी ली। मुख्य सचिव ने निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्ष, सुगम और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: नागौर जिले ने पूरे देश में हासिल किया दूसरा स्थान, नई दिल्ली में हुआ सम्मान

नागौर/ नरेश गुनानी/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत नागौर...