मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की बैठक में दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की बैठक में दिए निर्देश

अधिकारियों को आमजन से सुलभता से मिलने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर, “राजस्थान जन विश्वास विधेयक” का प्रारूप शीघ्र तैयार करने के निर्देश

जयपुर, 09 अक्टूबर 2025• नरेश गुनानी, वरिष्ठ पत्रकार।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि लोक सेवक होने के नाते प्रत्येक अधिकारी का यह दायित्व है कि वे आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी नागरिकों से मिलने के लिए अपने कार्यालय समय में निश्चित अवधि निर्धारित करें, उनकी परेशानियों को धैर्य, विनम्रता और व्यवहार कुशलता से सुनें और समाधान सुनिश्चित करें।

Photo credit Telegraph Times

सुधांश पंत गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज (COS) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन कार्यों में पारदर्शिता और कार्मिकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी नियमित रूप से अपने अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

मुख्य सचिव ने सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में नियमित सफाई, कचरा निस्तारण और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों के कार्यों की स्वयं निगरानी और मूल्यांकन करें ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

बैठक में संपर्क पोर्टल और CPGRAMS (केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली) पर दर्ज परिवादों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि लंबित अधिनियमों और नीतियों को वित्त एवं विधि विभाग के साथ समन्वय कर शीघ्र लागू करने की दिशा में कार्य किया जाए तथा उसकी प्रगति CMIS पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन की जाए।

उन्होंने विभागों को निर्देश दिया कि केंद्र और राज्य की योजनाओं के तहत आवंटित राशि का समयबद्ध व्यय सुनिश्चित करें और योजनाओं पर व्यय की नियमित समीक्षा करें। साथ ही, केंद्रीय योजनाओं के उपयोगिता और पूर्णता प्रमाण पत्र समय पर भेजे जाएं। प्राप्त शिकायतों, पत्रों और केंद्र सरकार से प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में भी समयबद्धता बरती जाए।

सुधांश पंत ने राज्य में “राजस्थान जन विश्वास विधेयक” लागू करने की कार्य योजना पर चर्चा की और इसके प्रारूप निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों ने अभी तक प्रस्तावित प्रारूप नहीं भेजा है, वे शीघ्र प्रेषित करें ताकि विधेयक को जल्द लागू किया जा सके।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों में नवीन भर्तियों की स्थिति, नियमित डीपीसी बैठकों के आयोजन, नई नीतियों एवं अधिनियमों के निर्माण की प्रगति, सितंबर माह की लंबित और निस्तारित ई-फाइलों की स्थिति, ई-डाक और अधिकारियों के औसत फाइल निस्तारण समय की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी अखिल अरोरा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अपर्णा अरोरा, ग्रामीण विकास श्रेया गुहा, वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार, सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता, गृह भास्कर आत्माराम सावंत, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा, राजस्व दिनेश कुमार, आयोजना भवानी सिंह देथा, स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन, पंचायती राज के शासन सचिव डॉ. जोगा राम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...