मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से मिला सहारा — मुकेश ताखर और चंद्रप्रकाश बुनकर को मिला लाभ

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से मिला सहारा — मुकेश ताखर और चंद्रप्रकाश बुनकर को मिला लाभ

जयपुर, 09 अक्टूबर • सुनील शर्मा 
प्रदेश में चल रहे सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में जयपुर जिले की ग्राम पंचायत मूण्डली रणजीतपुरा (ब्लॉक किशनगढ़ रेनवाल) में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2025 के दौरान मुकेश ताखर और चंद्रप्रकाश बुनकर को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ प्राप्त हुआ।

दोनों ग्रामीण लंबे समय से पशुपालन कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अकाल या बीमारी के कारण पशुओं की मृत्यु होने पर उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता था। इसी बीच उन्हें राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी मिली।

शिविर में पहुंचे पशुपालकों को पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी दी और मौके पर ही मुकेश ताखर के दो पशुओं तथा चंद्रप्रकाश बुनकर की तीन बकरियों की बीमा पॉलिसी जारी कर सौंपी।

इस योजना के तहत अब उनके बिमित पशुओं की अकाल मृत्यु या दुर्घटना होने की स्थिति में उन्हें आर्थिक मुआवजा प्राप्त होगा, जिससे उनकी आजीविका सुरक्षित रहेगी।

मुकेश ताखर और चंद्रप्रकाश बुनकर ने सरकार की इस पहल के लिए गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा —

“मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना हम जैसे छोटे पशुपालकों के लिए सुरक्षा कवच है। अब पशुओं की मृत्यु पर आर्थिक संकट नहीं आएगा।”

ग्राम पंचायत मूण्डली रणजीतपुरा में आयोजित यह शिविर ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाने का एक सफल उदाहरण बना।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...