मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की प्रतिबद्धता लाई रंग

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की प्रतिबद्धता लाई रंग

चिकित्सा विभाग ने भर्तियों में रचा कीर्तिमान — रिकॉर्ड समय में 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण, 28 हजार नियुक्तियां दी जा चुकीं, 15 हजार पदों पर भर्तियां जल्द होंगी
05 नवम्बर 2025, जयपुर।

नरेश गुनानी •

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती का कार्य मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग ने राज्य सरकार की इस प्राथमिकता को गंभीरता से लेते हुए अल्प समय में सर्वाधिक भर्तियां कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अब तक 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 28 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्तियां प्रदान कर दी हैं।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक करीब 91 हजार पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि लगभग 1.5 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि सरकार के कार्यभार संभालने से पूर्व चिकित्सा विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त थे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच प्रभावित हो रही थी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद विभाग ने समयबद्ध भर्तियां कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। विभाग ने 50 हजार पदों पर भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसमें से 35 हजार से अधिक पदों पर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 15 हजार पदों पर भर्ती कार्य जारी है।

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि विभाग ने अराजपत्रित संवर्ग में 20,630 पद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 10,657 पद, मेडिकल ऑफिसर के 1,700 पद और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 2,300 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की है। इनमें से 28 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, शेष पर पदस्थापन की कार्रवाई जारी है।

15 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन

विभाग में लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती की कार्यवाही जारी है। इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 12 हजार पद शामिल हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 22 संवर्गों के 10 हजार पदों पर परीक्षा आयोजित की जा चुकी है, जिनमें से 11 संवर्गों के लगभग 5 हजार पदों के परिणाम जारी हो चुके हैं।
आयुष अधिकारी के 1,535 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। एलोपैथी मेडिकल ऑफिसर के 166 पदों तथा ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर, मैकेनिक, काउंसलर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, साइकोलॉजिस्ट, जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, एपिडेमियोलॉजिस्ट और डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी मैनेजर के 1,578 पदों पर शीघ्र ही अर्थना भेजी जाएगी।

अब तक इन पदों पर हुई नियुक्तियां

मेडिकल ऑफिसर, ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट, हॉस्पिटल केयर टेकर, नर्सिंग ऑफिसर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, लैब टेक्नीशियन, सहायक रेडियोग्राफर, नेत्र सहायक, ईसीजी टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, सहायक आचार्य, सह आचार्य और आचार्य सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।

इन पदों पर प्रक्रियाधीन हैं भर्तियां

रिहेबिलिएशन वर्कर, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर, फार्मा असिस्टेंट, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, अकाउंट्स असिस्टेंट, आयुर्वेद कम्पाउंडर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, सोशल वर्कर, फिजियोथेरेपिस्ट असिस्टेंट, नर्सिंग ट्रेनर, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, साइकेट्रिक केयर नर्स, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, ऑडियोलॉजिस्ट, सीनियर काउंसलर, बायो मेडिकल इंजीनियर, नर्स, फीमेल हेल्थ वर्कर, सीएचओ, नर्सिंग इंचार्ज, आयुष अधिकारी, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर, मैकेनिक, काउंसलर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, साइकोलॉजिस्ट, जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, एपिडेमियोलॉजिस्ट और डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी मैनेजर।

वर्षों से लंबित थीं भर्तियां — अब स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार

चिकित्सा विभाग में कई महत्वपूर्ण पद वर्षों से रिक्त थे। फार्मासिस्ट सहित कई पदों पर 10 वर्षों से भर्ती नहीं हो सकी थी। मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता से इन पदों पर रिकॉर्ड समय में नियुक्तियां पूरी की गईं। अब सीमावर्ती जिलों, गांवों और कस्बों में भी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
इन भर्तियों से न केवल आमजन को उपचार के लिए शहरों पर निर्भरता कम हुई है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं में नया उत्साह और विश्वास भी जागा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...