मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी का किया अवलोकन, विस्थापित परिवारों के प्रति व्यक्त किया सम्मान

बीकानेर:/ नरेश गुनानी/ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के किसान भवन में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी’ का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभाजन के दौर में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा विस्थापन और असीम पीड़ा झेलने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान प्रकट किया।

विभाजन की त्रासदी और बलिदान का स्मरण

​प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का विभाजन इतिहास का एक अत्यंत दर्दनाक अध्याय है। उस त्रासदी में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई और अनगिनत परिवारों को अपनी जड़ों से उखड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका केवल जमीन के बंटवारे की नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के बिछोह और आंसुओं की गाथा है।

​प्रदर्शनी में प्रदर्शित दुर्लभ छायाचित्रों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और संस्मरणों के माध्यम से उस दौर के संघर्ष, मानवीय त्रासदी और विस्थापितों के जीवन के दर्द को दर्शाया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने बेहद गंभीरता के साथ देखा।

प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में:

  • ​केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल
  • ​खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा
  • ​विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल
  • ​विधायक जेठानंद व्यास
  • ​विधायक अंशुमान सिंह भाटी

​सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन के बलिदानियों को नमन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...