मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ब्रिक्स मंत्रीगणों के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रिभोज में हुए शामिल

जयपुर/ नरेश गुनानी/मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ब्रिक्स देशों के मंत्रिगणों के जयपुर प्रवास के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रिभोज में विशेष रूप से शामिल हुए। इस भव्य आयोजन के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद तथा ब्रिक्स सदस्य देशों के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।

​राजस्थान के लिए गर्व का अवसर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ब्रिक्स उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करना राजस्थान के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन से प्रदेश में वैश्विक निवेश को नया आयाम मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक सहयोग को मजबूती मिलेगी।

​राजस्थानी संस्कृति का दिखा अनूठा रंग

कार्यक्रम के दौरान पधारे विदेशी मेहमानों का राजस्थान की समृद्ध और गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप आतिथ्य सत्कार किया गया। पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों का मन मोह लिया।

​गौरतलब है कि ब्रिक्स देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की यह महत्वपूर्ण बैठक जयपुर में आयोजित की जा रही है, जो प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...