मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पुष्कर यात्रा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 10 सेक्टरों में अधिकारी नियुक्त
कानून व्यवस्था, शांति और सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती
ब्रह्मा मंदिर से लेकर सभा स्थल तक रहेगी सख्त निगरानी
Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 08,2025
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 9 जून को पुष्कर-अजमेर के दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अजमेर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। कानून, शांति व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विभिन्न सेक्टरों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजरी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने जारी किए आदेश
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनज़र जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इसके तहत सीईओ जिला परिषद अभिषेक खन्ना को सम्पूर्ण यात्रा कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सेक्टरवार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्ति इस प्रकार है:
🔸 सेक्टर 1 (जनसभा स्थल) – उपखण्ड अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हेमानी
🔸 सेक्टर 2 – राजस्व अपील अधिकारी अजमेर रामचंद्र
🔸 सेक्टर 3 – उपायुक्त नगर निगम अजमेर अनिता चौधरी
🔸 सेक्टर 4 – उप निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग सना सिद्दकी
🔸 सेक्टर 5 – उप निबंधक, राजस्व मंडल चेतन कुमार त्रिपाठी
🔸 सेक्टर 6 – उप निबंधक, राजस्व मंडल मो. सलीम खान
🔸 सेक्टर 7 – उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ गुरुप्रसाद तंवर
🔸 सेक्टर 8 – उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक अजमेर संजू मीणा
🔸 सेक्टर 9 – उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण अनुज भारद्वाज
🔸 सेक्टर 10 – उपखण्ड अधिकारी भिनाय सुनील कुमार झिंगोनिया
प्रमुख सुपरवाइजरी अधिकारी:
✅ सेक्टर 1 से 10 के पर्यवेक्षण हेतु:
अतिरिक्त कलक्टर केकड़ी चंद्रशेखर भंडारी
✅ स्टेज पर्यवेक्षण:
अतिरिक्त कलक्टर प्रथम सुश्री ज्योति ककवानी
✅ ब्रह्मा मंदिर एवं ब्रह्म घाट क्षेत्र:
अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय वंदना खोरवाल
कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी का इंतजाम
मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। ब्रह्मा मंदिर, घाटों और जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की भी विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।
नोडल अधिकारी की भूमिका अहम
अभिषेक खन्ना नोडल अधिकारी के रूप में सम्पूर्ण समन्वय देखेंगे और सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से पल-पल की जानकारी लेंगे। यात्रा से जुड़े सभी कार्यक्रम, आगमन-प्रस्थान, दर्शन, जनसभा और आमजन संपर्क कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी उनकी रहेगी।

