मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए, मुकुट मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए, मुकुट मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी की पूजा-अर्चना

15 दिसम्बर 2025, 04:33 PM
जयपुर, 15 दिसम्बर।

सुनील शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर में सपत्नीक गिरिराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, शांति और आमजन के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में भी सपत्नीक दर्शन किए और विधिवत पूजा सम्पन्न की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से उन्होंने आत्मीय संवाद किया तथा सभी को आस्था, सद्भाव और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और इनसे प्रेरणा लेकर सरकार आमजन के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जगत सिंह, नौक्षम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रशासन एवं स्थानीय जनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीआईईटी में ‘आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस’ का भव्य आयोजन: तकनीक और नेतृत्व का अनूठा संगम

पीआईईटी में 'आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस' का भव्य आयोजन:...