मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बड़ी सौगात, नौनेरा वृहद और परवन अकावद पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बड़ी सौगात, नौनेरा वृहद और परवन अकावद पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी

09 दिसम्बर 2025, 05:43 PM — जयपुर

| नरेश गुनानी

राज्य में प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को गति देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत दो बड़ी परियोजनाओं—नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना और परवन-अकावद पेयजल परियोजना—को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कुल 5,184 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इनके पूरा होने पर कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले के लाखों लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना

इस परियोजना के तहत कोटा और बूंदी जिले के 749 गांव और 6 कस्बों के 1,13,287 परिवारों तक हर घर जल उपलब्ध कराया जाएगा।
परियोजना की कुल लागत 1,661.14 करोड़ रुपये है।

मुख्य कार्य—

  • 1 इन्टेक पंप हाउस निर्माण
  • 3 जल शोधन संयंत्र
  • 14 स्वच्छ जलाशय
  • 137 उच्च जलाशय
  • 58.45 किमी लंबी रॉ वाटर राइजिंग मेन पाइप लाइन
  • 4,506.89 किमी राइजिंग, क्लस्टर तथा ग्रामीण वितरण पाइप लाइन
  • 14 पंप हाउस निर्माण

परवन-अकावद पेयजल परियोजना

बारां, सांगोद (कोटा) और झालावाड़ जिले के कुल 1,402 गांव व 276 ढाणियों के लगभग 1,52,437 परिवार इस परियोजना से लाभान्वित होंगे।
इस परियोजना पर 3,523.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्य कार्य—

  • 2 इन्टेक पंप हाउस निर्माण
  • 2 जल शोधन संयंत्र
  • 41 स्वच्छ जलाशय
  • 276 उच्च जलाशय
  • 661 किमी ट्रांसमिशन पाइप लाइन
  • 9,477 किमी राइजिंग मेन, क्लस्टर एवं ग्रामीण वितरण पाइप लाइन

दोनों परियोजनाएं अगस्त 2027 तक पूर्ण होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत इन योजनाओं को स्वीकृति मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को मजबूती मिलेगी और सरकार के ‘हर घर नल से जल’ लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...