मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली कार विस्फोट के पीड़ितों के प्रति व्यक्त की शोक संवेदना – पुलिस को अलर्ट रहने और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली कार विस्फोट के पीड़ितों के प्रति व्यक्त की शोक संवेदना – पुलिस को अलर्ट रहने और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश

नरेश गुनानी •

11 नवम्बर 2025, 09:45 AM
जयपुर, 11 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में अलर्ट मोड पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल और पर्यटन स्थलों के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन निगरानी रखी जाए और सुरक्षा के सभी उपाय पुख्ता किए जाएं।

भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए कि अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात किया जाए तथा बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) को हर समय सतर्क रखा जाए। सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त सतत निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सक्रिय रहे और भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...