मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प — श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा और समावेशी विकास सुनिश्चित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प — श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा और समावेशी विकास सुनिश्चित

10 नवम्बर 2025, जयपुर | नरेश गुनानी 

श्रमिक वर्ग किसी भी प्रदेश के विकास में विश्वकर्मा की भूमिका निभाता है। उनके कठोर परिश्रम से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का ढांचा तैयार होता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मानना है कि श्रमिकों की सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी लक्ष्य के तहत राज्य सरकार ने विगत दो वर्षों में विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से 7 लाख 20 हजार से अधिक पात्र श्रमिकों को 804 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता प्रदान की है।

विभिन्न राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के दौरान पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से 555 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की गई है। राज्य में श्रमिक कल्याण की योजनाओं का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है, जिससे केवल श्रमिक ही नहीं बल्कि उनके परिवार की गरिमा और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो रही है। सरकार श्रमिकों के बच्चों के जन्म, शिक्षा, विवाह से लेकर बीमारी तक हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है।


शिक्षा व कौशल विकास से सशक्त हो रहे श्रमिक परिवार

राज्य सरकार की निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। कक्षा 6 से आगे की पढ़ाई के लिए 8 हजार से 25 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति और मेधावी छात्रों को 4 हजार से 35 हजार रुपए तक की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाती है। बीते दो वर्षों में इस योजना के तहत करीब 6 लाख 90 हजार 612 श्रमिकों को 743 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।


महिला श्रमिकों के लिए आत्मनिर्भरता की पहल

प्रसूति सहायता योजना के तहत पंजीकृत महिला श्रमिक अथवा श्रमिक की पत्नी को पुत्र जन्म पर 20 हजार और पुत्री जन्म पर 21 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 10 हजार से अधिक परिवारों को 5 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक की सहायता मिली है।

साथ ही सामान्य मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित परिवार को 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। बीते दो वर्षों में 5 हजार से अधिक परिवारों को लगभग 52 करोड़ 50 लाख रुपए की सहायता दी गई है।


टूलकिट सहायता से श्रमिकों को मिली सुविधा

श्रमिकों के औजार उनके कौशल का प्रतीक हैं। इन्हें खरीदने के लिए सरकार टूलकिट सहायता योजना के तहत 2000 रुपए तक की आर्थिक मदद दे रही है। अब तक 13 हजार 691 श्रमिकों को 2 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई है।


जीवन और भविष्य सुरक्षा योजनाओं से बढ़ा भरोसा

श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित और सुलभ बनाने के उद्देश्य से सरकार ने निर्माण श्रमिक जीवन एवं भविष्य सुरक्षा योजना लागू की है। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसमें अंशदान का आंशिक या पूर्ण पुनर्भरण सरकार द्वारा किया जाता है।


प्रशासनिक सेवाओं में सफलता पर प्रोत्साहन

श्रमिकों के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं में सफलता पर प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 1 लाख रुपए और राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 50 हजार रुपए की राशि दी जाती है। अब तक 80 प्रतिभागियों को 40 लाख रुपए की सहायता दी जा चुकी है।

साथ ही आईआईटी, आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिलने पर ट्यूशन फीस का पुनर्भरण किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाती है — भागीदारी पर 2 लाख, कांस्य पदक पर 5 लाख, रजत पर 8 लाख और स्वर्ण पदक पर 11 लाख रुपए।


अन्य योजनाओं से हो रहा समग्र विकास

प्रदेश में व्यावसायिक ऋण पर ब्याज पुनर्भरण योजना, सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए सहायता योजना, विदेश रोजगार हेतु वीज़ा व्यय पुनर्भरण जैसी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन सभी पहलों के माध्यम से श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा और समावेशी विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्पष्ट संदेश है कि श्रमिक केवल राज्य के विकास का आधार नहीं, बल्कि उसकी आत्मा हैं — और उनकी उन्नति ही राजस्थान के प्रगतिशील भविष्य की पहचान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...