मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी के निधन पर शोक जताया
नरेश गुनानी •
जयपुर, 04 नवम्बर 2025।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रा देवी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।
मुख्यमंत्री ने इस दुखद घड़ी में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।