मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति

अकलेरा और श्रीगंगानगर मंडी में होंगे 2 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य, मण्डी समितियों में कृषक सुविधाओं का होगा विस्तार
25 अक्टूबर 2025, 12:56 PM | जयपुर

नरेश गुनानी •

राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार कर किसान कल्याण के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में सतत रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की अकलेरा और श्रीगंगानगर मंडी में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 28 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।

झालावाड़ जिले की कृषि उपज मंडी अकलेरा में ई-नाम हॉल का कार्यालय भवन सहित नवीन निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, कृषि उपज मंडी श्रीगंगानगर के फल-सब्जी एवं वन उपज मंडी यार्ड में विद्युत कार्यों के लिए लगभग 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके साथ ही राजस्थान कृषि उपज मंडी अधिनियम 1961 के तहत टोंक जिले की कृषि उपज मंडी टोडारायसिंह के प्रथम बोर्ड के गठन का अनुमोदन भी किया गया है, जिससे मंडी का प्रशासनिक संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...