मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर बस दुखांतिका पर जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर बस दुखांतिका पर जताया गहरा शोक

सूचना मिलते ही पहुंचे थईयात, जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती घायलों की पूछी कुशलक्षेम — कहा, यह हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, दुःख की इस घड़ी में सरकार परिजनों के साथ खड़ी है

नरेश गुनानी • वरिष्ठ संपादक 

जयपुर, 15 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जैसलमेर बस दुखांतिका में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक घटना अत्यंत पीड़ादायक है और सरकार हरसंभव सहायता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री विशेष विमान से जयपुर से जैसलमेर पहुंचे। उन्होंने थईयात आर्मी एरिया में अधिकारियों से दुर्घटना की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाग्रस्त बस का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद आर्मी अधिकारियों, जवानों तथा स्थानीय नागरिकों का राहत एवं बचाव कार्यों में तत्पर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों को हर संभव राहत और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने जोधपुर में घायलों से की मुलाकात, दिए उपचार संबंधी निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से प्रत्येक मरीज की स्थिति, जलन का प्रतिशत, उपचार पद्धति और संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर बर्न स्पेशलिस्ट टीमों को तत्काल बुलाया जाए और प्रत्येक मरीज के लिए विशेष चिकित्सकीय निगरानी दल (डेडिकेटेड डॉक्टर व नर्स) 24 घंटे की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को परिजनों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा और राहत कार्यों की निगरानी

मुख्यमंत्री ने बर्न यूनिट में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट, इंटेंसिव केयर बेड्स और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा तंत्र इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, उद्योग राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, विधायक महंत प्रतापपुरी, रविन्द्र सिंह भाटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...